उज्जैन। ब्राह्मणों के आराध्य भगवान वामन के जन्मोत्सव पर पं. मनोज देवलिया, रामनारायण अवस्थी, जयसिंह राजपुरोहित के संयोजन में दमोह से टीकमगढ़ छतरपुर ,सागर, रायसेन, भोपाल ,सीहोर ,आष्टा, सोनकच्छ, देवास होते हुए प्रदेश स्तरीय जानापाव दर्शन यात्रा का उज्जैन में स्वागत होगा। महाकाल के दर्शन बाद यात्रा सुबह 9 बजे उज्जैन से जाना पाव जाएगी। यात्रा में उज्जैन से उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, धार, शाजापुर आदि स्थानों के विप्र जन भी शामिल होंगे। जाना पाव पर दर्शन के बाद संकल्प सभा होगी। अभा ब्राह्मण समाज द्वारा यात्रा का स्वागत गणगौर दरवाजा दानी गेट पर 15 सितंबर को सुबह 9 बजे किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण उपाध्याय, सचिव शैलेंद्र द्विवेदी ने सभी ब्राह्मणों से इस यात्रा का स्वागत कर शामिल होने का आह्वान किया है।