मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ को लेकर बुलाई आपात बैठक
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 30 सितंबर तक वर्षा की संभावना है। अतिवर्षा और बाढ़ को लेकर अधिकारी-कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएं। समय रहते आवश्यक सावधानियां बरतते हुए बचाव के काम किए जाएं। अतिवर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षा व सुविधा प्रदान करने के लिए राहत शिविर लगाए जाएं तथा इसमें सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अति वर्षा से निर्मित स्थिति और बचाव के लिए जारी कार्यों की समीक्षा के लिए आपात बैठक में यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों की स्थिति की समीक्षा की।समस्त संभागीय आयुक्त, आईजी, कमिश्नर आफ पुलिस, कलेक्टर, एसपी जुडें।