उज्जैन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह का उज्जैन पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने महाकालेश्वर, काल भैरव एवं अन्य मंदिरों में दर्शन किए।वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद कैलाश सिंह बिसेन के बहादुरगंज स्थित निवास पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ बटुक शंकर जोशी, महेश सोनी, उमेश शर्मा, चेतन यादव, जितेंद्र तिलकर, धर्मेंद्र खूबचंदानी, आनंद देशवाली मीणा, हिमांशु जोशी, राकेश गिरजे, विवेक सोनी आदि मौजूद थे।
