उज्जैन। वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल के संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर के नेतृत्व में रास गरबा के कार्यालय का शुभारंभ बालकृष्ण नीमा, जयेश श्रॉफ एवं सुदेश नीमाने किया। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि गणेशजी की पूजा और आरती की गई। युवा मंडल के अध्यक्ष विशाल नीमा ने रास गरबा की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। गरबा कार्यक्रम के संयोजकों एवं अलग-अलग समितियां बनाकर सभी को कार्य विभाजन किया गया। इस अवसर पर सचिव आनंद पुरोहित, संयोजक हंसा राजवानी, दीपिका शाह, पंकज अग्रवाल, कविता नीमा, महिला मंडल सचिव नूपुर नीमा, बेना नीमा, आरती नीमा, चित्रा नीमा ,नितिन नीमा, अमर दिसावल, विनय शाह, अमीश नीमा, शीतल नीमा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *