उज्जैन। श्रैयांसनाथ राजेंद्र सूरि ज्ञान मंदिर नयापुरा में विराजित साध्वीश्री डॉ. अमृतरसा श्रीजी के सान्निध्य में 45 दिवसीय सिध्दि तप की पुर्णाहूति पर रथयात्रा निकाली। श्रीसंघ के प्रचार मंत्री राजेंद्र पगारिया एवं राजेंद्र पटवा ने बताया कि रथ यात्रा नयापुरा ज्ञान मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मनोरमा गार्डन पहुंची। रथ यात्रा में ऊंट, हाथी पर गुरूदेव एवं भगवान के फोटो विराजित किए गए। नेमीनाथ की प्रतिमा को रथ में विराजित किया गया। महिला मंडल ने अपनी विशिष्ट वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति दी। सभी 88 तपस्वियों को 44 रथ में विराजित किया गया। सभी 80 अठ्ठाई तपस्वियों को 40 ईरिक्शा में विराजित किया गया। धर्मसभा में संचालन राजेश पगारिया ने किया। अतिथि मंत्री चैतन्य कश्यप, उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व मंत्री पारस जैन मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत त्रिस्तुतिक श्रीसंघ अध्यक्ष सुरेश पगारिया, प्रकाश गादिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष विजय गादिया, माणकलाल चत्तर ने एवं महिला परिषद अध्यक्ष सुशीला सकलेचा, लक्ष्मी आचलिया, बहु परिषद अध्यक्ष मंगला डांगी, रेखा चत्तर, तरूण परिषद अध्यक्ष यश सकलेचा, ऋषभ चत्तर, नवयुवक परिषद अध्यक्ष आशीष पीपाड़ा एवं आनंद चत्तर ने किया। आभार अतुल चत्तर ने माना।
