उज्जैन।‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम में गणेशोत्सव के पहले दिन 40 वर्षीय गर्भस्थ मनोरोगी महिला को प्रवेश मिला। डिडवानिया रतनलाल अवेदना केंद्र में स्थापित गणेश प्रतिमा का पूजन सुधीर भाई गोयल, कांता भाभी, मोनिका दीदी, गोरी दीदी, ने किया। गणेशोत्सव में पूजन के दौरान रात् में भैरवगढ़ पुलिस लावारिस घूमती हुई 40 वर्षीय गर्भस्थ मनोरोगी महिला को लेकर आई। आश्रम की परंपरानुसार मनोरोगी महिला गौरी का मंगल, तिलक, माला एवं मिष्ठान्न खिलाकर गणेशोत्सव पर प्रवेश दिया।