उज्जैन। अजाक्स ने13 मांगों को लेकर रैली निकाली व प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। रैली से पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अजाक्स जिला अध्यक्ष डॉ आरएल परमार एवं संभाग अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी ने बताया कि अजाक्स कार्यालय से रैली शुरू हुई। अजाक्स ने 13 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान अजाक्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
