फाजलपुरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं देवास रोड स्थित स्विमिंग पूल का निर्माण शीघ्र पूरा करें-महापौर
उज्जैन। नगर निगम महापौर ने फाजलपुरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं देवास रोड स्थित तरणताल के काम जल्पदी पूरा करने को कहा। महापौर मुकेश टटवाल ने अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह एवं कार्यपालन यंत्री पीयुष भार्गव के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भार्गव ने फाजलपुरा स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की जानकारी दी। देवास रोड स्थित पुराने स्वीमिंग पुल को तोड़कर 25 बाय 50 की साइज का नवीन स्विमिंग पुल का निर्माण भी किया जा रहा है। महापौर ने धिकारियों को 6 महीने में काम पूरा करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *