उज्जैन। लायंस गोल्ड क्वीन की शपथ हुई। अध्यक्ष हंसा राजवानी, सचिव र्चना सोनी, कोषाध्यक्ष निकिता जैन ने शपथ ली।
डिस्ट्रिक्ट पीआरओ दीपक राजवानी ने बताया कि लायंस क्लब गोल्ड क्वीन के शपथ में डॉ. अजय गुप्ता ने वाद एवं सेवा की सभी को शपथ दिलाई। नए सदस्य स्वाति घाटिया को शपथ संजय सक्सेना ने दिलाई। मंचासीन अतिथियों में संजय बंसल, विजय पटेल, संजय मित्तल, प्रिंस कुशवाह मौजूद थे। संचालन शैलेश सोनी ने किया एवं आभार अर्चना सोनी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *