उज्जैन। मराठा महासम्मेलन को लेकर मराठा सेवा संघ की बैठक हुई। मीडिया प्रभारी जेआर माहुरकर ने बताया कि मराठा सेवा संघ में मराठा समाजजनों को नि:शुल्क सदस्यता दी गई है। संचालन मनोहर भालेराव ने किया। नगर अध्यक्ष राजहंस गायकवाड़ ने संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वीरेंद्र काले, रणजीत राव सपकाले एवं वरिष्ठजन देवदत्त येवले, यशवंत राव चव्हाण, किशोर सरदेसाई, शरद शितोले, तनमय बोडके, राजेश खोयरे, शैलेंद्र काले, विजय पाटनकर, मधुकर राव यादव, राजू निंबालकर, अनिल गावडे, विशाल महाडिक, विश्वजीत भालेराव आदि उपस्थित थे। आभार डाली भालेराव ने माना।
