उज्जैन। मंडल अभिभाषक संघ के सदस्य सुदीप भार्गव को उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के लिए उप महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने पर हरदयाल सिंह एवं बार के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पांण्ड्या, सुरेंद्र चतुर्वेदी, डीडी चौधरी, योगेश व्यास, प्रेम जोशी, कर्ण सिंह, राकेश व्यास, राधे राजपूत, दीपकसिंह चुंडावत, हर्षद चौबे, राजेंद्र सिंह, विवेक सिंह परिहार आदि ने शाॅल, श्रीफल, पुष्पमाला, सरोपा पहनाकर तथा साफा बांधकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर भार्गव ने कहा कि महाकाल की कृपा से उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में शासन का पक्ष रखने का अवसर मध्य प्रदेश सरकार ने दिया है।
