उज्जैन। राज्य शासन ने संविदा पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों के 1 अप्रैल, 2024 की स्थिति में पारिश्रमिक में वार्षिक वृद्धि 3.87 प्रतिशत की है। इस संबंध में उप सचिव वित्त ने अध्यक्ष, राजस्व मंडल, ग्वालियर, समस्त संभागीय आयुक्त, समस्त विभागाध्यक्ष और समस्त जिलाध्यक्ष को आदेश जारी किए हैं।
