मांडव ब्राह्मण चिंतन शिविर प्रादेशिक महिला संगोष्ठी संपन्न

उज्जैन।  चतुर्भु राम मंदिर पीठ मांडव में प्रादेशिक महिला संगोष्ठी एवं चिंतन शिविर हुआ। संगोष्ठी शिविर में स्वागत भाषण अभा ब्राह्मण समाज महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष निशा त्रिपाठी ने दिया। ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि जगत जननी सीता ,माता अनसूया और अहिल्या तथा कुंतीे के चरित्र पर चलकर ही हम आने वाली हमारी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर संयुक्त कुटुंब परिवार एवं समाज व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं।
भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का योगदान तथा संयुक्त कुटुंब परिवार अवधारणा विषय पर संगोष्ठी हुई। शिविर में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय समाज में मातृशक्ति केवल घर तक सीमित न रहकर अब नीति नेतृत्व और नवाचार की दिशा में भी निरंतर अग्रसर हो रही है। सत्र में महिला सशक्तिकरण विषय पर चर्चा हुई। प्रथम सत्र में संयुक्त परिवार में एकता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर चर्चा हुई। अध्यक्षता समाजसेवी अंजना शुक्ला ने की। इस सत्र में डॉ. मनीष शर्मा, शोभना जोशी और राष्ट्रीय महामंत्री यामिनी उपाध्याय इंदौर ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखी द्वितीय सत्र में शक्ति के तहत महिला स्वास्थ्य और अध्यात्म पर विचार हुआ इस सत्र की अध्यक्षता समाजसेवी महिला इकाई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना ज्ञानी ने की तथा वक्ताओं में मांडव की पार्षद डॉ ज्योति तिवारी  मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉक्टर शेखर शुक्ला अध्यात्म विशेषज्ञ डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा तथा आभामंडल और विशेषज्ञ पल्मॉनूलॉजिस्ट डॉक्टर जोशी शामिल हुए साथ ही महिला स्वावलंबन एवं रोजगार विषय पर अध्यक्ष श्रीमती उमा विकास एवं महामंत्री समीक्षा व्यास तथा श्रीमती मंजू व्यास ने अपने विचार व्यक्त किया तथा महिला तथा महिला स्वावलंबन के गुर सिखाए, महिला प्रादेशिक संगोष्ठी एवं चिंतन शिविर का समापन करते हुए संयुक्त ब्राह्मण  समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा शंकर भार्गव ने कहा कि ब्राह्मणों की एकता के लिए अगला सम्मेलन गुना  में शीघ्र आयोजित किया जाएगा उज्जैन से चिंतन शिविर एवं प्रादेशिक महिला संगोष्ठी में श्रीमती निशा त्रिपाठी ,श्रीमती कीर्ति मोड, सिरोंज विदिशा से पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी शर्मा ,श्रीमती अंजना शुक्ला ,श्रीमती अर्चना ज्ञानी, श्रीमती उमा व्यास, श्रीमती कीर्ति राजेश शर्मा ,श्रीमती समीक्षा व्यास ,श्रीमती राजकुमारी, चंद्रशेखर शर्मा ,श्रीमती तनुजा दुबे, श्रीमती सूरज मेहता ,सुश्री अंजना शर्मा ,श्रीमती प्रतिभा जय सिंह ,श्रीमती मंजू व्यास, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती मोहिनी दुबे ,श्रीमती तरुण जोशी ,प्रिया उपाध्याय, सपना जोशी, श्रीमती अलका व्यास, दीप्ति त्रिवेदी ,श्रेया व्यास ,ममता उपाध्याय ,अर्चना पंड्या, श्रीमती हेमलता अग्निहोत्री ,पूजा अग्निहोत्री ,पं. शैलेंद्र द्विवेदी, श्रीमती भावना नागर, संगीता नागर, एषणा जोशी, श्री जय सिंह अभिभाषक, शैलेश दुबे, सूरज मेहता दैनिक अवंतिका ,गोपाल त्रिवेदी, चंद्रशेखर शर्मा, दीपक दुबे ,श्रीमती जय श्री हेमंत शर्मा ,भूपेंद्र शर्मा, रितेश अग्निहोत्री परशुराम सेना प्रदेश मंत्री ऐश्वर्या नागर सहित बड़ी संख्या में संयुक्त कुटुंब परिवार सहित उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मांडव पीठ के व्यवस्थापक पंडित शैलेंद्र शर्मा ने किया एवं आभार अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला इकाई की संरक्षक श्रीमती कीर्ति सुरेश मोढ ने माना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *