टावर चौपाटी संगठन ने किया सम्मान
10 दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर हुआ भंडारा
उज्जैन। टॉवर चौपाटी पर गणेशोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देने वाले ज्वलंत, अमित, मुकुल शर्मा म्यूजिकल ग्रुप के नन्हे कलाकार लय शर्मा और लक्ष्य शर्मा का सम्मान किया गया। महापौर मुकेश टटवाल भी उपस्थित थे। साथ ही भंडारा भी हुआ। नीलू गायकवाड़ ने बताया कि ज्वलंत शर्मा, अमित शर्मा, मुकुल शर्मा, मिथिलेश शर्मा, अनामिका शर्मा, शिवानी शर्मा और अनुभूति शर्मा ने प्रस्तुतियां दी। संचालन डॉ. अनामिका शर्मा ने किया।
