बैंकिंग सेवा क्षेत्र में असीमित अवसर:प्रो. डॉ. भारद्वाज

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय, के जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान द्वारा आयोजित व्याख्यान श्रृंखला में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज ने शुभकामना संदेश में कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग सेवा क्षेत्र में असीमित अवसर हैं।, जिनका लाभ पूर्ण रूप से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृ संस्था के प्रति सहयोग और योगदान की भावना प्रेरणा देती है।इस आवसर पर जेएनआईबीएम से संबंद्ध विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिष्ठित एल्युमिनिज एवं वर्तमान विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जेएनआईबीएम के उत्कृष्ट एल्युमिनी एवं बैंक ऑफ इंडिया समूह में चीफ मैनेजर पद पर कार्यरत मयंक राठौर ने मैनेजमेंट शिक्षण : उभरते क्षितिज विषय पर अतिथि वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। व्याख्यान श्रृंखला के सूत्रधार, प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता थे। खराब मौसम के बावजूद श्री मयंक राठौर की समयपूर्व उपस्थिति की सराहना करते हुए उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस आयोजन में शोधार्थी अजय जायसवा,कनिष्का शर्मा, खुशीका बारोड, आयुषी भाटी, शिवम पंड्या, आकाश बरोड़ एवं अमनदीप टंडन की सहभागिता उल्लेखनीय रही।आयोजन को सफल बनाने में गोविंद तोमर, दिनेश सिंघाड़, ओमप्रकाश यादव एवं सत्यनारायण मालवीय की ऊर्जावान टीम का योगदान भी सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *