हरतालिका तीज hj: पटनी बाजार के सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में लगेगी 24 घंटे के लिए अनवरत कतार
महिलाएं अखंड सौभाग्य एवं युवतियां अच्छे वर की कामना करते हुए रहेगी निराहार
फोटो- सौभाग्येश्वर महादेव
उज्जैन। चैरासी महादेव में से 61वें पटनी बाजार स्थित श्री सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर पर हरतालिका तीज पर सोमवार की रात 11 बजे पंचामृत पूजन के पश्चात दर्शन का क्रम शुरू होगा जो 26 अगस्त मंगलवार की रात 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान नगर सहित देश, प्रदेश की हजारों महिलाएं व युवतयिां दर्शन, पूजन पहुंचेगी। श्री सौभाग्येश्वर नवयुवक मंडल ने नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन से पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
मंदिर के शासकीय पुजारी पं. प्रवीण पंड्या व प्रतिनिधि पं. राजेश पंड्या एवं मंडल संयोजक संजय बांठिया ने बताया कि हिंदू मान्यता के अनुसार भाद्र माह की शुक्ल पक्ष की हस्त नक्षत्र युक्त तृतीया तिथि में महिलाएं निराहार व निर्जल रहकर सौभाग्य की कामना करती है एवं युवतियां शिव के समान सु-वर प्राप्ति के लिए व्रत एवं आराधना करती है। कथानुसार आयुष्मती पार्वती ने शिव के वरण की कामना से अपने पिता हिमालय के यहां दीर्घ काल तक अन्न, जल त्यागकर व्रत किया था। उनकी तपस्या से महादेव प्रसन्न हुए और पार्वती ने उनका वरण किया, तभी से महिलाएं इस परंपरा का निर्वाह कर रही हैं।
मंडल संयोजक सहित सदस्यों ने प्रशासन से पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर, पानी व धूप से बचने के लिये शामियाना, समुचित साफ-सफाई, दवाई डालने, महिला पुलिस बल एवं पर्याप्त लाइट प्रकाश व्यवस्था करने की मांग की है। यातायात पुलिस से गोपाल मंदिर से पटनी बाजार वाले मार्ग पर चैपहिया वाहन प्रतिबंधित करने सहित यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। मंडल के उमेश पंड्या, पार्षद अर्पित दुबे, प्रहलाद नीमा, अशोक जड़िया, कुलदीप जोशी, दिग्विजय जोशी, वैद्य शैलेंद्र जोशी, लोकेंद्र श्रोत्रिय, आनंद गर्ग, अनिल राय, आशुतोष जोशी एवं महिला मंडल की अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद धनेश्वरी जोशी, वेणुकांता पंड्या, विष्णुकांता पंड्या, निर्मला बांठिया, तरूणा जोशी, अाभा बांठिया आदि ने महिलाओं से मंदिर पंहुचकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।
