उज्जैन। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया के आने पर प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी के नेतृत्व में सम्मान किया। वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रवि सिहोते और अजय डागर साथ में आउट सोर्स कर्मचारियों ने मुलाकात की। इस दौरान आउट सोर्स कर्मचारियों ने चर्चा की। आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने तत्काल ठेकेदार संजय अग्रवाल को फोन लगा कर चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी एवं आउट सोर्स कर्मचारी गण आदि मौजूद रहे।
