उज्जैन। मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन ने शमशेर सिंह तोमर, कोमल भुतड़ा एवं अशोक दुबे की अगुवाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री का संगठन की ओर से सम्मान पट्टिका (अंगवस्त्र) एवं मोतीमाला से स्वागत किया। माननीय को राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 परिशिष्ट 6 को विलोपित करने संबंधी एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बातों को ध्यान पूर्वक सुना।
