उज्जैन। जल गंगा जल संवर्धन अभियान में मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर एवं आगर जिले में जन जागृति एवं जनभागीदारी के लिए अभियान चलाया। क्षेत्रीय कार्यालय मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी हेमंत कुमार तिवारी ने बताया कि नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के साथ-साथ पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णोद्धार, जल स्त्रोतों और जल वितरण प्रणालियों की साफ-सफाई, जल स्त्रोतों के आसपास पौधा रोपण के काम समाज की सहभागिता से किए जाने हैं। इस अभियान के तहत 23 मई कोअर्पित प्लास्टिक औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड के संयुक्त तत्वावधान में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में संगोष्ठी की।
