उज्जैन। मोढ़ चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश का 43 वां साधारण सम्मेलन एवं कुलदेवी मां मातंगी का पाटोत्सव हुआ। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी हुए। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वरूप नारायण चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि सुरेंद्र चतुर्वेदी थे। समाज अध्यक्ष पद के लिए गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी व अमित व्यास तथा कोषाध्यक्ष के लिए जयेश चतुर्वेदी का आवेदन आया। सर्वसम्मति से गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी अध्यक्ष एवं जयेश चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष चुने गए।
