उज्जैन। निगम द्वारा संचालित फाजलपुरा स्थित रैन बसेरा आश्रय स्थल का महापौर मुकेश टटवाल ने निरीक्षण किया। यहां पर दीनदयाल रसोई योजना में महाकालेश्वर मंदिर से नि:शुल्क भोजन करवाया जाता है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने भोजन परोसने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। नागरिकों से भी चर्चा करते हुए नगर निगम द्वारा दी जा रही इस व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थलों में रोज महाकालेश्वर मंदिर अन्न क्षेत्र से भोजन आता है।
