उज्जैन। नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग ने गैरेज वालों की अस्थाई गुमटियां हटाई। वे सड़क व सड़क के किनारे ही वाहनों की रिपेयरिंग करते थे। यहां यातायात बाधित होने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गण मान्य नागरिकों ने उक्त अतिक्रमण, गुमटियों को हटाने के लिए पत्र दिया था जिसके क्रम में सोमवार को निगम ने पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में अतिक्रमण, गुमटियों को जेसीबी के माध्यम से हटाया। पहले निगम ने मुनादी करवाई थी। उक्त कार्यवाही सहायक आयुक्त प्रदीप सेन के नियंत्रण में गैंग प्रभारी मोनू थनवार, सोनू जाटव एवं रिमूवल गैंग ने की।
