उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की वाणिज्य अध्ययनशाला में पीएचडी शोधार्थियों के लिए विशेष परिसंवाद हुआ। प्रारम्भ में एमएलबी महाविद्यालय भोपाल के प्राचार्य  डॉ. अजय अग्रवाल ने शोधार्थियों को मार्गदर्शन दिया। मुख्य अतिथि कुलगुरु डॉ. अर्पण भारद्वाज थे। अध्यक्षता वाणिज्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार भारल ने की। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. भारद्वाज का स्वागत शोधार्थी राहुल गांधी ने किया। पीएचडी कोर्स समंवयक डॉ. रुचिका खंडेलवाल का कुलगुरु एवं शोधार्थियों ने शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *