उज्जैन। राज्य शरीर सौष्ठव संस्था ने डिविजन बॉडीबिल्डिंग संगठन के गठन की पहली साधारण सभा की। मुख्य अतिथि वैभव यादव थे। अध्यक्षता प्रेम सिंह यादव ने की। समाजसेवी डॉ. रविंद्र सोलंकी विशेष अतिथि थे। वैभव यादव ने कहा की खिलाड़ी भारत के तिरंगे के मान की ब्रह्मोस मिसाइल है। खिलाडी से बड़ा कोई स्टार नहीं होता है। स्वागत उद्बोधन जितेंद्र सिंह कुशवाह ने दिया। अतिन तिवारी एवं डॉ. कुलदीप त्रिवेदी का खेल अभिनंदन किया। सूत्रधार शैलेंद्र व्यास थे। निर्वाचन अधिकारी अकबर शेख, सहायक निर्वाचन अधिकारी समीर व्यास, इंजीनियर गजेंद्र मेहता थे।
