उज्जैन। 5 जून को संयुक्त मोर्चा के 32 कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन करेंगे। कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला बैठक हुई। बैठक में संयुक्त मोर्चा के घटक कर्मचारी 16 संगठनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला अध्यक्ष मोकम सिंह पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वागत समारोह 5 जून को होगा। जिसकी तैयारी, विचार विमर्श, सहयोग, राय के लिए बैठक की गई। बरसात की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम खुले में ना करते हुए किसी बड़े ऑडिटोरियम में करने पर सहमति व्यक्त की। सतीश शर्मा, हेमराज घावरी, शेख मोहम्मद हनीफ, देवेंद्र व्यास, चित्रेश वाघे आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित थे।
