उज्जैन। मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन क्षेत्रीय कार्यालय में सतीश कहार कर्मचारी की नियुक्ति की गई है जो कि जांच का विषय है। सतीश कहार को 1 जनवरी-2016 को स्थायीकर्मी के पद पर पदस्थ कर दिया गया। कहार की दैनिक वेतन भोगी स्थायीकर्मी की सेवा समाप्त कर दैनिक वेतन भोगी श्रमिक के पद पर पुन: पदस्थ करने की मांग निगम मंडल अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप प्रजापति ने एपी लोकायुक्त को आवेदन देकर की। प्रजापति की शिकायत पर प्रबंधन ने अनिल मेहता के विरूद्ध विभागीय जांच आदेशित की गई है।
