उज्जैन। ई रिक्शा, ऑटो, मैजिक की बढ़ती संख्या से यातायात को सुधारने की दृष्टि से शहर सारथी सर्वे करा रहा है। इसमें आमजन के साथ वाहन चालकों से यातायात सुधार के लिए राय मांगी जा रही है। ई रिक्शा, ऑटो, मैजिक के बढ़ने से पैदा हुई यातायात की समस्या को दूर करने क लिए प्रशासन द्वारा दो शिफ्टों में लाल और पीले पट्टो में विभाजित करते हुए ई-रिक्शा, ऑटो चलाने की पहल की गई थी। प्री – पेड बूथ स्थापित किए थे। दोनों मुहीम में से कौन सी ज्यादा उचित है इसका सर्वे कराया जा रहा है। वाहन चालक इस सर्वे में अपनी राय दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *