उज्जैन। उज्जैन मिल मजदूर संघ इंटक के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में उज्जैन मिल मजदूर संघ श्रम शिविर कोयला फाटक पर बैठक हुई। मजदूर साथियों ने मंत्री विजय शाह की घोर निंदा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें। बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाशसिंह भदौरिया ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की। मुख्य अतिथि रविंद्रसिंह भदौरिया, विशेष अतिथि मोतीलाल अखंड एवं असगर खान आदि ने भी संबोधित किया। संचालन तबरेज खान ने किया। आभार संतोष सुनहरे ने माना।
