उज्जैन। मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर निर्झर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात-दिन कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए कृत संकल्पित हैं। उनके गृह जिले उज्जैन में शिक्षा पोर्टल की स्थिति अत्यंत त्रुटिपूर्ण है। लिखित आवेदन करने पर विभाग के अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक उत्तर नहां है न। भ्रमवश यदि प्रदेश मुख्यालय से कोई शिक्षक शून्य देखकर पदस्थापना करा लेता है तो दिग्भ्रमित होने की स्थिति निर्मित होगी। डॉ. ठाकुर ने बताया कि शीर्घ ही एक प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में मुख्यमंत्री से भेंट करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *