उज्जैन। साधु संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही सिंहस्थ होगा। मेरा पूर्ण विश्वास है कि मेले के सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे होंगे। यह बात नवागत मेला अधिकारी आशीष सिंह ने अखाड़ा परिषद के कार्यक्रम में कहीं। डॉ रामेश्वर दास के जगदीश मंदिर आश्रम में मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, एडीएम प्रथम कौशिक, निगम कमिश्नर आशीष पाठक, उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी का सम्मान किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दास और महामंत्री श्रीमहंत रामेश्वर गिरी ने अधिकारियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। डॉ रामेश्वर दास ने बताया कि सिहस्थ 28 में शासन मद से अखाड़ों और आश्रमों में स्थाई निर्माण कार्य अभी से शुरू हो। नवागत मेला अधिकारी का श्याम गिरी राधे राधे बाबा, सेवानंद गिरी, रामचंद्र दास, दिग्विजय दास, सुरेशानंद पुरी आदि की ओर एक मांग पत्र सौंपा।
