उज्जैन। उज्जैन शहर के विकास के लिए सकारात्मक कार्य करने, आवश्यकता होने पर जिम्मेदारों, सम्बन्धितों को सुझाव देने सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने के उद्देश्य से सजग उज्जैन मंच का गठन किया गया। पहली बैठक के साथ ही पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें संरक्षक आनंद सिंह खिंची और परामर्शदाता गिरिजा देवी ठाकुर सहित सर्वानुमति से डॉ. संजय नागर, संतोष सुपेकर महासचिव एवं सतीश मेहता सचिव निर्वाचित हुए। आशीष चौरे को उपाध्यक्ष, सुमन नागर को सहसचिव तथा अमित सुपेकर को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। जानकारी संतोष सुपेकर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *