उज्जैन। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अंडर 15 व अंडर 17 फ्री स्टाईल ग्रीको रोमन महिला वर्ग कुश्ती की टीम चुनी गई। चयन अध्यक्ष उमेशसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि नारायण यादव, विशेष अतिथि सुरेंद्र यादव थे।
निर्णायक जय राठौर पहलवान, दिनेश चौधरी, सचिन चौधरी, अरूण यादव, डॉ.श्यामसिंह चंद्रावत थे। इस अवसर पर वरिष्ठ उस्ताद मिश्रीलाल राठौर, नंदा मामा, सोनू पटोना, अशफाक पहलवान और शहर के कुश्ती प्रेमी उपस्थित थे।
