उज्जैन। अंकपात मार्ग स्थित राम मंदिर धर्मशाला पर राष्ट्रीय गुजराती बलाई समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज को आगे बढ़ाने और समाज हित में काम करने को लेकर मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि बालू सिंह वानिया, महेंद्र सिंह डाबी, आरसी परमार और मांगीलाल वाघेला उपस्थित थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सलाहकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह हरोड ने बताया कि धर्मशाला की आवश्यकता हो रही है। धर्मशाला नहीं होने से समाज के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी बात का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय गुजराती बलाई समाज ने प्रदेश में 20 धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान धर्मशाला बनाने के लिए पचास हजार रुपए की राशि वितरण की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह ने संबोधित करते हुए कहा- समाज को मजबूत करने के लिए शिक्षा की आवश्यकता है।
