उज्जैन। नगर निगम के साधारण सम्मेलन में 9 विषय पर चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष ने महाकाल मंदिर के आसपास निर्माण कार्य की अनुमति के संबंध में पूछा। टाटा के संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर महापौर ने कहा सीवर का 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया।
नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि लोक महत्व के विषय हमने उठाया। महाकाल मंदिर परिक्षेत्र में 5 सौ मीटर की भवन अनुज्ञा का जो प्रतिबंध लगाया गया है वह विधि के विरुद्ध है। इसी क्रम में महापोर के कथन के लिए हमने अपनी बात रखी थी। आयुक्त नगर निगम को शीघ्र परमिशन देने के लिए निर्देशित किया।
