उज्जैन। गोपाल मंदिर पर कृष्ण भगवान को लड्डू का भोग लगाकर वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया के कार्यकर्ताओं ने बांटा। एयर स्ट्राइक पर भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा तिरंगा झंडा भी फहराया। वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष रोहित मित्तल ने बताया भारत की एयर स्ट्राइक पर जश्न का माहौल है। स्ट्राइक से हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है। जिला अध्यक्ष रोहित मित्तल ने भारतीय सेना को धन्यवाद दिया। निशान यादव, पंकज धनोतिया, ऋषि गुरु, डॉ अनिल, लड्डू गुरु, जीतू सेन, प्रवीण राय, कालू माली, सुशील टटवाल, सोनू पहलवान, हरीश भैया, नंदू गहलोत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *