उज्जैन। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश के पुरुष मलखंब खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। खेल मंत्री विश्वास सारंग एवं सह संचालक बीएस यादव ने उनकी हौसला अफजाई की। प्रदेश के पुरुष खिलाड़ियों सर्वश्री देवेंद्र पाटीदार, यतीन कोरी, युवराज घाटगे, नीरज कछावा,जयंत राठौड़ एवं दक्ष कहार ने शानदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र टीम ने रजत पदक तथा छत्तीसगढ़ टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम ने यह उपलब्धि द्रोणाचार्य अवॉर्डी योगेश मालवीय के मार्गदर्शन में प्राप्त की। इस अवसर पर विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी डॉ आशीष मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *