उज्जैन। चक्रतीर्थ पर चलाए गए विशेष सफाई अभियान के दौरान बंद प्याऊ को महापौर मुकेश टटवाल ने चालू कराया। उन्होने प्याऊ की साफ सफाई करवाई। प्याऊ में नांद, वाटर कुलर की व्यवस्था की। कर्मचारी की व्यवस्था की जाकर चक्रतीर्थ पर आने वाले नागरिकों के लिए पेयजल सुविधा दी।
