उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान में महापौर मुकेश टटवाल के नेतृत्व एवं आयुक्त आशीष पाठक की उपस्थिति में चक्रतीर्थ पर विशेष सफाई अभियान चलाया। एमआईसी सदस्य सत्यनारायण चौहान, रजत मेहता, डॉ. योगेश्वरी राठौर, प्रकाश शर्मा, दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी, कैलाश प्रजापत, पार्षद आभा कुशवाह, पंकज चौधरी, छोटेलाल मंडलोई मौजूद थे। महापौर टटवाल ने चक्रतीर्थ पर उपस्थित रहकर सफाई, गाजर घास एवं झाडियों की कटाई, फायर फायटरों से धुलवाई का काम करवाया।अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, संदीप शिवा, उपायुक्त योगेंद्र पटेल, मनोज मौर्य, जोनल अधिकारी डीएस परिहार, स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास, स्वास्थ्य, प्रकाश, उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *