वर्धमान ग्रुप का बाल एवं युवा संस्कार शिक्षण शिविर 3 जून से
उज्जैन। दिगंबर जैन समाज के बच्चों का बाल एवं युवा संस्कार शिक्षण शिविर 3 जून से लगेगा। शिविर के निर्देशक प्रकाश छाबड़ा होगे। वर्धमान के संरक्षक जिनेंद्र जैन एवं अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि वर्तमान आधुनिक युग में सभी समाज के बच्चों के पास मन्दिर जाने, पाठशाला जाने, पूजन, स्तुतियां करने का समय ही नहीं रहता हैं। सचिव नमन बिलाला ने कहा कि शिविर में आमंत्रण कर्ता बनने का सौभाग्य स्नेहलता श्रवण कुमार सोगानी, हितेश मनीषा जैन, अशोक चेतन अभिषेक राणा परिवार को मिला हैं। ग्रुप कोषाध्यक्ष अविचल कासलीवाल ने बताया कि संपूर्ण शिविर के मुख्य संयोजक प्रतीक चौधरी, अकलंक जैन, महावीर जैन, धवल दोशी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *