उज्जैन। महाशक्ति नगर दुर्गा माता मंदिर में अखंड रामायण के समापन पर 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी उप जोन समंवयक उर्मिला तोमर ने बताया कि मंजू त्रिपाठी एवं मंदिर समिति ने 10 बहनों को गुरुदीक्षा दी। 3 गर्भवती बहनों के पुंसवन संस्कार करवाए। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक जेपी यादव उपस्थित थे। रेखा भार्गव एवं राम भक्त सुंदरकांड महिला मंडल की बहने उपस्थित थी। संचालन उर्मिला तोमर, मंजू त्रिपाठी, उमा तोमर ने किया।
