उज्जैन। धार्मिक नगरी को मास, मदिरा मुक्त बनाने और शिप्रा सहित प्रदेश की धार्मिक नदियों की पवित्रता को लौटाने के क्षेत्र में वृहद स्तर पर काम करने के लिए प्रदेश स्तरीय नए संगठन त्रिशूल का गठन किया गया। नगर निगम के पूर्व अपर कमिश्नर आदित्य नागर ने संगठन बनाया। सुरेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के लोगो एवं ध्वज का प्रकटिकरण किया। संस्थापक आदित्य नागर विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे है। इस अवसर पर आदित्य नागर ने बताया कि यह संगठन प्रदेश स्तर पर काम करेगा। शुरुआत शिप्रा से होगी। धार्मिक नगरी को मास.मदिरा मुक्त बनाने के क्षेत्र में सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है, लेकिन हमारे संगठन के सदस्य जो शिव गण कहलायेंगे, एक-एक व्यक्ति के पास पहुंचेंगे। नदियों को फिर जीवीत करना होगा। अगली पीढ़ी को परेशानी ना हो इसके लिए हमें अभी से प्रयास करना होंगे। संगठन वही काम करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *