उज्जैन। उज्जैन प्रवास के दौरान योग गुरू बाबा रामदेव अर्जी वाले हनुमान मंदिर पहुंचे। महामंडलेश्वर प्रेमानंद पूरी के सानिध्य में अर्जी वाले हनुमान मंदिर पर चल रहे सुंदरकांड के दौरान बाबा रामदेव पहुंचे। विशेष पूजन कर अर्जी लगाई। महामंडलेश्वर गुरु मां आनंदमयी, कलावती यादव, अनिल जैन कालूहेड़ा, जगदीश पांचाल मौजूद थे। बाबा रामदेव से सिंहस्थ के संदर्भ में भी चर्चा हुई।
