उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान में विश्व दिवस- कार्यस्थल पर स्वास्थ्य और सुरक्षा हुआ। थीम स्वास्थ्य और सुरक्षा में क्रांति-कार्यस्थल पर एआई और डिजिटलाइजेशन की भूमिका थी। प्रो. अर्पण भारद्वाज ने शुभकामना संदेश में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर कार्यस्थल पर न केवल सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सकता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के चिकित्सक एवं दर्द रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश बूंदीवाल ने लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन दिया। डॉ. धर्मेंद्र मेहता ने बताया कि थीम विशेष रूप से इस बात पर केंद्रित है कि कैसे नवीन तकनीकें कार्यस्थल को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। अतिथि वक्ता डॉ. सचिन राय ने कार्यस्थल पर उपयोग होने वाले स्मार्ट हेलमेट, सुरक्षा सेंसर, स्वचालित निगरानी प्रणालियों, सुरक्षा बेल्ट्स, लॉक्स और मिर्ची पाउडर जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। स्टाफ सदस्य गोविंद तोमर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
