उज्जैन। ढांचा भवन मे यो यो ग्रुप ने पंचकोशी श्रद्धालूओं के लिए भोजन की व्यवस्था की है। ग्रुप के अध्यक्ष मयंक शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यो यो ग्रुप ने महाभंडारा शुरु किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन किया। भंडारे की शुरुआत मंगलवार सुबह 7 बजे से की गई। 23 अप्रैल को भंडारे का समापन होगा।
