उज्जैन। तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में लगभग 4 सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच योगेश बंदेवार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में अंडर 9 से लेकर 19 तक के बालक एवं बालिकाओं के मैच कराए। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट वानधी चौधरी रही। मोस्ट इंप्रूव्ड प्लेयर अद्विका सिंह और मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर मोहित आंजना रहे। अंडर-9 बालक वर्ग में विजेता अनय साइमन एवं उपविजेता अतुलित सिंह रहे। अंडर-9 बालिका वर्ग में विजेता साक्षी मिश्रा और उपविजेता तनिष्ठा खलोटिया रही। अंडर-11 बालक वर्ग में विजेता मानव आदित्य सिंह सिसोदिया और उपविजेता आरुष मित्तल रहे।
