उज्जैन। राहुल बारोड एवं मुन्नालाल मामोडिया को उड़ीसा सरकार ने खेलो इंडिया युथ गेम्स में मल्लखंब खिलाड़ियों के चयन के लिए मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। नरेंद्र गर्ग ने बताया कि बोधगया में 5 से 8 मई को मल्लखंब खेलो इंडिया युथ गेम्स के लिए उड़ीसा के खिलाड़ियों को भी भाग लेना है। दल चयन के लिए राहुल बारोड एवं मुन्नालाल मामोडिया को मुख्य चयनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया गया हैं।
