उज्जैन। मोहनपुरा में अर्जी वाले हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड हुआ। भजन कीर्तन, नृत्य के साथ महाआरती हुई। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी के सान्निध्य में टीना बेन पटेल लंदन परिवार ने सुंदरकांड कराया। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी के अनुसार विगत दिनों अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सिंहस्थ क्षेत्र में पक्के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था। अर्जी वाले हनुमान पर 50 कमरों का महाकाल भक्त निवास, 50 कमरों का हरसिध्दि भक्त निवास एवं 50 कमरों का गणेश भक्त निवास जल्द ही अपना आकार लेगा। अब हर शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड होगा।
