उज्जैन। वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल के संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर के नेतृत्व में पिपलीनाका स्थित सरकारी अस्पताल के सामने जल मंदिर शुरु किया। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि मुख्य अतिथि सुभाष सोनी, रजनी सोनी, भगवान शर्मा, विशिष्ट अतिथि किशोर कुमार भाटी, मिलिंद देवड़ा एवं लीलाधर भाटी के नेतृत्व में जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। श्याम महेश्वरी, आनंद पुरोहित, अमित नागर, रवि मूले, सुरेश शाह, दिनेश रावल सहित मंडल के पदाधिकारी गण मौजूद थे।
