उज्जैन। अवंती हॉस्पिटल नानाखेड़ा की एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया के सहयोग से दो दिवसीय सीएमई एवं कार्डियक अपडेट्स पर वर्कशॉप हुई। मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता ऑस्ट्रेलिया के डॉ. निलेश मेहता थे। डॉ. मोहसिन बिलाल ने भी कार्डियक इमर्जेंसी एवं हाई रिस्क काम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डॉ. विजय गर्ग, डॉ. विमलेश पाटीदार एवं एपीआई से जुड़े अन्य गणमान्य अतिथिगण भी उपस्थित थे। संचालन एवं मॉडरेशन डॉ. अनीमेश जैन, ने किया। जटिल मरीजों की सफल एंजियोप्लास्टी की गई।
