उज्जैन। इंदौर-उज्जैन फोरलेन मार्ग से सिंहस्थ बायपास निर्माण में प्रभावित ग्रामों की भूमि के भूअर्जन अधिग्रहण पर आपत्ति दर्ज कराते हुए पुनः परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने की मांग की है। किसानों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि सिंहस्थ बायपास निर्माण में हमारी भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। एक तरफा भू-अर्जन की कार्रवाई की जा रही है। 16 बिंदुओं का उल्लेख कर आपत्ति दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री, कलेक्टर से मांग की कि सिंहस्थ बायपास फोरलेन के भू-अर्जन प्रस्ताव का पुनः परीक्षण किया जाए। जिन कृषकों व भू-धारको की लगभग पूरी भूमि जा रही है उनकी आजीविका हेतुः पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के प्रस्ताव तैयार करवाये जाएं। निर्माणधीन हरिफाटक सेतु के पास काम्प्लेक्स में व्यवसाय के लिए दुकानें प्राथमिकता के आधार पर आवंटित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *